दरभंगा, अप्रैल 20 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काम कर रहे संगठन कार्ड्स की ओर से मैथिली साहित्य परिषद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन बाल कल्याण समिति के सदस्य अजीत कुमार मिश्र, छात्र नेता दिलीप कुमार, भारती रंजन, मनमोहन सरावगी और संस्था के समन्वयक नारायण मजूमदार ने किया। मजूमदार ने कहा कि संगठन खास तौर से बाल विवाह के लिहाज से संवेदनशील अक्षय तृतीया जैसे मौकों पर प्रशासन व सरकार के सहयोग से इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाता रहा है। मुख्य अतिथि छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि आज के दौर में भी बाल विवाह चिंताजनक विषय है। यह भी पढ़ें- सामूहिक प्रयास से बाल विवाह पर लगेगा अंकुश बाल विवाह को रोकने के लिए कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए और समाज के स्तर पर और जागरूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.