हमीरपुर, फरवरी 13 -- कुरारा, संवाददाता। समर्थ इंडिया और बाल कल्याण समिति द्वारा वाल विवाह पर जागरूकता कार्यक्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा एवं चंदुपुर में आयोजित किया। जिसमें बाल विवाह में सहयोग करने पर कार्यवाही की जानकारी दी। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक और कानूनी अपराध है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्यवाही का प्रावधान है। हमें बाल विवाह को रोकने के लिए आगे आना होगा। सदस्य सनत श्रीवास्तव ने बाल विवाह के खिलाफ बने कानून की जानकारी दी। जिला प्रभारी चाइल्ड लाइन साफवान ने 1098 के बारे में जागरूक किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार और उच्च प्राथमिक विद्यालय चदुपुर के प्रधानाध्यापिका तरंग खरे में दहेज प्रथा और बाल विवाह की रोकथाम हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.