प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- हब फॉर इम्पावरमेन्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की ओर से सदर विकास खंड की विभिन्न बाजारों और शहर के सार्वजनिक स्थलों पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत आमजन को जागरूक किया गया। करीब 150 लोगों को ऑनलाइन पोर्टल लिंक के माध्यम से शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (अफीम कोठी) में हब फॉर इम्पावरमेन्ट की टीम की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें करीब 90 लोगों को ऑनलाइन पोर्टल लिंक के माध्यम से शपथ दिलाई गई। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत टीमें एक जनवरी से जिले के विभिन्न इलाकों में आम जनमानस को जागरूक कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.