मुंगेर, मार्च 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर की ओर से 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को बरियारपुर प्रखंड परिसर में संवाद एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल आनंद ने की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया तथा समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों से इसे रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें वन स्टॉप सेंटर, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना सहित लैंगिक उत्पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.