गया, जनवरी 24 -- इमामगंज प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को बाल विवाह को रोकने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक तान्या और एकता माथुर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अशिक्षा और जागरूकता कम रहने के कारण बाल विवाह की परंपरा चलता आ रहा है। इससे कम उम्र में बेटे-बेटियों को शादी कर लोग बेटी का बोझ उतारने का कोढ़ रूपी परंपरा को अपनाए बैठे है। कम उम्र में लड़कियों की शादी हो जाने से उन्हें कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ रहा है। प्रसव के दौरान जान जाने का खतरा बना रहता है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के लिए सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। पोषक क्षेत्र के महिलाओं को कम उम्र में बेटे बेटियों को शादी करने से होने वाली परेशानियों को बताएंगे और उन्...