बलिया, मार्च 19 -- बलिया, संवाददाता। बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जारी सौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह बुधवार को शहर के टाउन हाल में हुआ। नव भारतीय नारी विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अभियान में बेहतर कार्य किया।मुख्य अतिथि एसीएमओ डा. पद्मावती गौतम व डिप्टी सीएमओ डा. मंजू रानी ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। समिति के निदेशक अजहर अली ने कहा कि जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जारी अभियान तहत 23 जनवरी को सांसद सनातन पांडेय ने 'मुक्ति रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तीन दिनों में रथ ने आठ सौ किमी की यात्रा की। इसमें चार हजार लोगों को अभियान से जोड़ा गया। बाल‌ विवाह मुक्त भारत अभियान के एक साल पूरा होने पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विका...