पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र पीलीभीत के वार्ड नंबर 19 में सभासद शिखा के सहयोग से सखी वन स्टॉप सेंटर और हब द्वारा बाल विवाह रोकने की शपथ कराई गई। जिला अस्पताल रेन बसेरा में शपथ कराई गई। चाइल्डलाइन की ओर से ब्लॉक मरौरी के गाँव निवातपुरा, बनकटी में बाल विवाह मुक्त अभियान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया व शपथ दिलाई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम जारी रहेगा। लोगों को शपथ दिलाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.