चक्रधरपुर, अप्रैल 22 -- चक्रधरपुर। अक्षय तृतीया पर चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें कर्रा सोसाइटी फॉर रूरल एक्शन, रांची ने सहयोग किया। इसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना और समुदाय में इसके प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के कानूनी प्रावधानों, दंड और जुर्माने की विस्तृत जानकारी दी गई। बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अपने गांव और समुदाय में बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन मुखर्जी, पंचायत राज पदाधिकारी मनोज तांती, महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी, शकुंतला सिंकु, मार्टिन मुर्मू, डेनियल मुर्मू, सामाजिक कार्यकर्ता विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.