जौनपुर, फरवरी 4 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मीरगंज थाना परिसर में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसे जड़ से समाप्त करने के लिए उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के मैरिज हाल संचालक, बैंड पार्टी, डीजे और टेंट हाउस संचालक, ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने सहभागिता की। लोगों ने बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी शिवम कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को बाल विवाह न कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.