गिरडीह, अप्रैल 23 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मी व अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा होने के साथ-साथ दंडनीय अपराध भी है। इसे हर हाल में रोकना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। बीडीओ ने कहा कि अत्यधिक गर्मी में बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। जरूरी होने पर ही बाहर जाएं और पर्याप्त पानी का सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.