उन्नाव, फरवरी 14 -- पुरवा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गढ़ाकोला में शुक्रवार को आरोहिणी कार्यक्रम के तहत बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने की शपथ ली और इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस दौरान वार्डेन कविता तिवारी, शिक्षिका अंकिता सिंह, परमीत कौर, नाज़िया खानम, जैनब परवीन, सुमित्रा देवी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.