बाल विवाह रोकथाम को ले चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम
जहानाबाद, अप्रैल 17 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी अमृषा बैंस के निदेशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम अरवल के द्वारा शुक्रवार को जीविका परियोजना कार्यालय कलेर में अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले संभावित बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीविका समूह की दीदियां एवं कर्मियों ने भाग लिया और उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों के बारे में जिला परियोजना प्रबंधक विनय प्रताप के द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वहीं उपस्थित जिला मिशन समन्वयक चीरेन्द्र कुमार के द्वारा बताया गया कि बाल विवाह बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा एवं जीविका पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह भी पढ़ें- बाल विवाह के विरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.