लातेहार, अप्रैल 19 -- लातेहार, प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर वेदिक सोसाइटी ने जिला प्रशासन के सहयोग से सतर्कता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर बाल विवाह निषेध पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज,जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, रानी कुमारी, एलिजाबेथ टोपनो, चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर दीपनारायण यादव सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। वेदिक सोसाइटी द्वारा बताया गया कि संगठन जिला प्रशासन, पंचायतों, स्कूलों और धर्मगुरुओं के साथ मिलकर गांव-गांव में जागरूकता अभियान चला रहा है। यह भी पढ़ें- किशनगं...