पिथौरागढ़, अप्रैल 20 -- पिथौरागढ़। नगर के पुराना बाजार वार्ड आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नीमा खत्री ने आमजन को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को बाल विवाह कानून के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बाल्यकाल में विवाह से किशोरी को होने वाले शारीरिक व मानसिक समस्या से भी अवगत कराया। यहां देवू देवी, ममता देवी, कमला, सुनीता, रीता, दीपा, मीनाक्षी, राधिका, रूक्मणी, मेघा, सरोज, सरूली, सीता, पुष्पा, संगीता, रिंकू, अशोक, रोहित, विमला सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही। यह भी पढ़ें- बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई यह भी पढ़ें- सामूहिक प्रयास से बाल विवाह पर लगेगा अंकुश यह भी पढ़ें- विद्यापतिधाम में बाल विवाह पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...