बाल विवाह रोकथाम के लिए किया जागरूक
मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को नगर के अनगढ़ रोर्ड पर स्थित एक गार्डेन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मिशन शक्ति फेज-5.0 और बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी रामविलास यादव के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में सीओ यातायात गायत्री यादव ने किशोरियों को यातायात नियमों, महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजू यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम व महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान वन स्टॉप सेंटर की सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.