ललितपुर, जुलाई 24 -- ललितपुर। जनपद में बाल विवाह थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने की कोशिश करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की जा रही है। महरौनी कोतवाली सिंगेपुर ग्राम पंचायत में 23 जुलाई को कुछ ऐसा ही वाकया हुआ। पुलिस और प्रोबेशन विभाग की टीम के समझाने के बावजूद सिंगेपुर ग्राम प्रधान की शह पर निर्धारित से कम आयु में किशोर और किशोरी का विवाह कराया गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान सहित चार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी। यह भी पढ़ें- खगड़िया: स्कूली बच्चों को बाल विवाह, नशा एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए किया जागरूकबाल विवाह रोकने के प्रयास परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन अजय कुमार कुशवाहा ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महरौनी को सौंपी तहरीर में बताया कि 23 जुलाई को टोलफ्री नंबर 1098 से यह जानकारी मिली क...