पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में श्रीनगर प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह प्लानिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाएँ, महिला पर्यवेक्षिका, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित हितधारक उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनगर,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीनगर, जिला मिशन समन्वयक महिला एवं बाल विकास निगम पूर्णिया,केंद्र प्रशासक महिला एवं बाल विकास निगम पूर्णिया,जिला समन्वयक सह चाइल्ड राइट एसोसिएट एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन तथा लेडी सुपरवाइजर आईसीडीएस श्रीनगर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ग...