मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- डीएम व एडीएम के निर्देशन में शहर के पीएस पब्लिक स्कूल में डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह मुक्त मुजफ्फरनगर के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है, जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों देव, अदिति, दीपशिखा, पलक, अनन्या, निशु, अनुराग व सूर्यांश को उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जन जागरूकता अभियान में प्रधानाचार्य कुलदीप सिवाच, प्रबंधक मीनू, डेज़ी, स्वाति, पिंकी, उषा व सीमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.