पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वयं सेवी संगठन अग्रगति और एक्सीस टू जस्टीस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को समाहरणालय परिसर से बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को रवाना किया। पलामू के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने हरी झंड़ी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। जागरूकता रथ आठ मार्च तक पलामू के सभी प्रखंड़ों में बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। नीता चौहान ने कहा कि पलामू में चालू वित्त वर्ष में बाल विवाह के 17 मामले आए थे,जिसे समय पर बाल विवाह को रोकवाया गया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के प्रति लोगों में जागरूकता आने लगी है। अब पलामू में बाल विवाह के प्रति बलाव देखने को मिल रहा है। लोग बाल विवाह होने की जानकारी भी देने लगे हैं,जो कि पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। बाल विवाह करने वाले माता-पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.