जहानाबाद, मार्च 14 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन परियारी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम से जुड़ा जागरूकता रथ विकास पथ विक्रम संस्था के सचिव सतेंद्र शांडिल्य के नेतृत्व में पंचायत सरकार भवन पर पहुंचा, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रथ का स्वागत किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावे कई अन्य गणमान्य लोगों ने जागरूकता रथ पर लगाए गए सफेद पट्टिका पर जागरूकता संदेश के साथ हस्ताक्षर किया। उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, विकासमित्र टोला सेवक, जीविका के सदस्यों सहित पंचायत सरकार भवन में कार्यरत कर्मियों एवं उपस्थित दर्जनों आम जनता के बीच बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर संस्था की सदस्य रीता कुमारी के द्वारा शपथ का कार्यक्रम कराया गया। वही दूसरी तरफ महिला दिवस की पूर...