मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मड़वन, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शुक्रवार को मड़वन प्रखंड के भटौना स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बालिकाओं, उनके परिजनों एवं आम जनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी, वरीय अधिवक्ता डॉ. संगीता शाही, पैनल अधिवक्ता श्वेता ठाकुर, बीडीओ विनय कुमार, डॉ. नवीन कुमार, मुखिया शिवपूजन सहनी, राहुल कुमार, भगवान जी पाठक, वंदना शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सचिव जयश्री कुमारी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, जिसे कानून और समाज दोनों के सहयोग से ही समाप्त किया जा सकता है। उन्...