चतरा, मार्च 10 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। धनखेरी पंचायत भवन के समीप बाल विवाह मुक्त भारत पर जागरूकता अभियान चलाया गया । इस मौके पर बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर उपस्थित सेविकाओं व अन्य ने शपथ भी लिया। इस मौके पर सेवीका साधना विश्वकर्मा, कुसुमलता, बसंती, गीता, पूनम, मुन्नी पोषण सखी गायत्री कुमारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस मौके पर सेवीका साधना समेत अन्य सेविकाओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी व समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने का संदेश दिया गया। सेविकाओं ने सभी से बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की शपथ भी दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.