प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 5 -- भारत सरकार ने 2030 तक बाल विवाह पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के इस अभियान में संस्थान पूरा सहयोग करेगा। यह बातें कालाकांकर में संवाद सामाजिक संस्थान के सचिव अतुल तिवारी ने सौ दिवसीय अभियान के तहत संकल्प रैली को रवाना करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूरा होने पर नई दिल्ली में सौ दिवसीय गहन जागरुकता अभियान की शुरुआत की। इसका उद्देश्य उस पूरे परिवेश को ध्वस्त करना है जो बाल विवाह को बढ़ावा देते हैं। प्रशासन बाल विवाह खत्म करने की दिशा में प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया जिसे असंभव मानती थी उसे भारत आज संभव कर रहा है। अभियान को तीन चरणों में बांटा गया जिसका अंतिम चरण मार्च 2026 में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.