बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले के विकासखंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत बालपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल विवाह के प्रति समाज को जागरूक किया गया। बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, उसकी रोकथाम के उपायों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। इसके अलावा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.