मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेजे लॉ कॉलेज से सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत के लिए चल रहे सौ दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एनएसएस इकाई और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में एक रैली निकाली गई। रैली को डालसा की सचिव जयश्री कुमारी, महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार और प्राचार्य डॉ. केकेएन. तिवारी ने रवाना किया। रैली का नेतृत्व महाविद्यालय के विधिक सहायता सेवा सेल के संयोजक डॉ. रविरंजन राय, एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एसपी चौधरी एवं प्रो. एके पाण्डेय, प्रो. रूपा झा ने किया। रैली लॉ कालेज से आरडीएस कॉलेज हुए फिर लॉ कालेज पहुंची। रैली की समाप्ति के बाद छात्र-छात्राओ ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...