गंगापार, दिसम्बर 23 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में प्रगति ग्रामोद्योग समाज कल्याण संस्थान प्रयागराज के तत्वाधान में बाल विवाह मुक्त भारत मिशन के तहत विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य कुलभूषण मिश्र ने कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक समन्वयक रवींद्र श्रीवास्तव का स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षक राजेश द्विवेदी, अचलेंद्र जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, रितेश प्रजापति, राम-लखन प्रजापति के साथ ही विद्यालय के सैकड़ो छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.