पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग की ओर से 100 दिन का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया, जिसमें पीलीभीत ने उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान पाकर गौरवान्वित किया है। प्रथम स्थान पर मुरादाबाद जनपद रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देशन में जिले भर में अलग-अलग स्थान पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और गोष्ठियां, शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराए गए, जिसमें बढ़-चढ़कर समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। स्कूलों में बच्चों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी दी गई। 100 दिन के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का समापन हो गया है, जिसमें मुरादाबाद जनपद में प्रथम स्थान पर रहा। पीलीभीत जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया है। पीलीभीत ने 20822 एक्टिविटी की है, जिसमें 5062672 पा...