दरभंगा, फरवरी 26 -- दरभंगा,। जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की ओर से अलीनगर प्रखंड अंतर्गत लहटा तुमौल सुहथ पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय तुमौल में सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायत स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध जैसे कानूनों को शत प्रतिशत लागू करने के लिए जनसहयोग जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। स्वस्थ मन में हीं स्वस्थ मष्तिष्क का वास होता है। उन्होंने लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए खेलकूद के साथ साथ जूडो कराटे जैसे खेलों का प्रशिक्षण लेने की भी सलाह । कार्यक्र...