पूर्णिया, मार्च 25 -- केनगर, एक संवाददाता। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को केनगर प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह प्लानिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाएं, महिला सुपरवाइजर, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ, बीपीओ एवं जिला समन्वयक सह चाइल्ड राइट एसोसिएट द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान केनगर प्रखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर प्रकाश डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.