जहानाबाद, मार्च 16 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित करपी पंचायत भवन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में विकास पथ विक्रम की संस्था के सदस्य सचिव सतेंद्र शांडिल्य के नेतृत्व में जागरूकता रथ करपी पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों एवं सरकारी कर्मियों ने जागरूकता रथ का स्वागत किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावे कई अन्य गणमान्य लोगों ने जागरूकता रथ पर लगाए गए सफेद पट्टिका पर जागरूकता संदेश के साथ हस्ताक्षर किया। उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, विकासमित्र टोला सेवक, जीविका के सदस्यों सहित पंचायत भवन में कार्यरत कर्मियों एवं उपस्थित दर्जनों आम जनता के बीच बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर संस्था की सदस्य रीता कुमारी एवं ज़ीनत प्रवीण के द्वारा शपथ का कार्यक्रम कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.