मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को आशा, आंगनबाड़ी सेविका व पारा लीगल वॉलेंटियरों के लिए जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरू किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से एडीआर भवन में इस कार्यक्रम को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी व एनजीओ सदस्य भगवान पाठक के अलावा पैनल अधिवक्ता, आशा, आंगनबाड़ी सेविका व पारा लीगल वॉलेंटियर शामिल हुए। यह प्रशिक्षण शिविर 11 जनवरी तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.