मऊ, जनवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को विभिन्न स्थलों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जुटे लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई गई। लोगों को बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। यदि ऐसा आपके आस-पास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें। कार्यक्रम में हब फार इम्पावरमेंट आफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय, राखी राय, शाहबाजअली आदि मौजूद रहे। ------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.