गुमला, जनवरी 16 -- गुमला, संवाददाता। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गुमला अनुमंडल में सामाजिक कुरीति निवारण योजना और बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के तहत अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए प्रशासन निरंतर सक्रिय है और इसके लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है।इस दौरान बाल विवाह पर आधारित जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन किया गया। एसडीओ राजीव नीरज ने सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह व डायन प्रथा के विरुद्ध शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी, समय पर सूचना साझा करने और प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.