फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को कमालगंज ब्लाक सभागार में पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रा ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिये कि वह दो अक्तूबर को अपनी ग्राम पंचायत में बैठकें सुनिश्चित करायेे और बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का प्रस्ताव पारित कराये। बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल से जोड़ने का काम करें जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। जीशान अंसारी ने बाल विवाह मुक्त बनाये जाने के लिए प्रस्ताव पिारत से संबंधित प्रारूपकी जानकारी पंचायत सचिवों को दी। इस दौरान एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी, सीडीपीओ संगीता, नेहा मिश्रा, कुमोदिनी रमन, ज्योति शर्मा आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान ...