बागपत, अक्टूबर 2 -- बागपत। जनपद के 12 गांवों ने बाल विवाह मुक्त गांव बना कर नज़ीर पेश की है। जिसके लिए जिला प्रोबेशन विभाग ने उन्हें सम्मानित किया है। गुरुवार को विकास खंड बागपत में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान जिले के ऐसे 12 गांवों के प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनकी प्रधानी के पांच साल के कार्यकाल में कोई भी बाल विवाह नहीं हुआ है। इसका सर्वे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के आधार पर किया गया है। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त कराये जाना का अभियान जारी है। अगले सत्र में उनकी टीम जनपद के 50 से अधिक ग्राम पंचायतों को बाल विवाह...