बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान का समापन रविवार को किया गया। अभियान के समापन दिवस पर कैंडिल मार्च निकालकर बदौसा क्षेत्र के उदयपुर, भुसासी व अन्य पंचायतो में स्थानीय महिलाओं, किशोरियों सहित ग्रामीणों ने गांव की गलियों में कैंडल मार्च निकाला।बाल विवाह बंद करो, बेटियों को पढ़ने दो और सुनो समाज की पुकार, बाल विवाह है अपराध, जेल की हवा खाओगे यदि बाल विवाह कराओगे जैसे नारों से गांव क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान संस्था के विनोद कुमार, सूरजभान व नागरिक संतोष कुमार, रामनरेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.