एटा, दिसम्बर 31 -- एसएसपी के निर्देशन में एएचटी/एसजेपीयू टीम ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत थाना रिजोर क्षेत्र में अभियान चलाकर आमजन को जागरुक किया गया। 100 दिन तक अभियान चलेगा। बुधवार को एएचटी/एसजेपीयू की संयुक्त टीम ने बाल विवाह मुक्त भारत के जागरूकता अभियान के तहत थाना रिजोर क्षेत्र में एसआरएस कालेज शिकोहाबाद रोड निधौली खुर्द में छात्र एवं छात्राओं को बाल विवाह अभियान के तहत सभी लोगों को समझाया और बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। बताया गया कि देश में शादी की उम्र लड़कियों के लिए 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए व लडकों के लिए 21 वर्ष ऊपर होनी चाहिए। कम उम्र में बालकों की शादी करना कानूनी अपराध है। इसके साथ ही टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1098, 1098, 108, 112, 1076,181 आदि के संबंध में जागरुक किया। ईकेट ग्रुप के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अंबरीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.