सोनभद्र, जनवरी 9 -- केकराही। करमा ब्लाक के हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त अभियान के लिए छात्र छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने छात्र छात्राओं को बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने जन जागरूकता के लिए अभियान चलाकर सभी को शिक्षित करने एवं बाल विवाह न हो इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में बाल विवाह मुक्त अभियान एवं यातायात के प्रति जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.