चतरा, फरवरी 26 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। गुरुवार को इटखोरी प्रखण्ड कार्यालय परिसर बाल विवाह मुक्ति रथ पहुंचा, जहां बीडीओ सोमनाथ बाँकिरा ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर रथ को सभी पंचायतों के लिए रवाना किया। इस रथ का उद्देश्य इटखोरी प्रखण्ड को बाल विवाह मुक्त बनाना है। बाल विवाह मुक्ति रथ प्रचार प्रसार के माध्यम से प्रखण्ड के पंचायतो में बाल विवाह रोकने का संदेश देगा। इस पहल को लेकर बीडीओ ने अपना सहयोग और सहमति प्रदान की। बीडीओ ने कहा कि बाल विवाह रोकना एक अच्छी पहल और महत्वपूर्ण प्रयास है। वर्तमान समय में विवाह के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और युवक की 21 वर्ष होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बेटियों को कम उम्र में शादी करने के बजाय पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि वे सही उम्र में विवाह करें। तब तक दोनों साक्षर हो जाएंगे और उन्हें सभी प्रकार का ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.