कोडरमा, फरवरी 28 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अंजू देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख अंजू देवी ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की कम उम्र में शादी न करें और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें। वहीं बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा बाल विवाह रोकने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.