गिरडीह, मार्च 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संस्था बनवासी विकास आश्रम गिरिडीह द्वारा आयोजित बाल विवाह मुक्ति रथ को बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम बगोदर क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने और समाज को इस सामाजिक कुरीति के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि बाल विवाह समाज के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है। इससे बच्चों का शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता अभियान से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और लोग बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ एकजुट होंगे। संस्था के कार्यक्रम समन्वयक उतम कुमार ने कहा कि बाल विवाह मुक्ति रथ बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.