मोतिहारी, फरवरी 2 -- मोतिहारी। बाल विवाह उन्मूलन के उद्देश्य से संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान का सोमवार को डीएम सौरभ जोरवाल हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से शुभारंभ किया। यह बाल विवाह मुक्ति रथ आगामी दिनों में जिले के विभिन्न ग्रामों एवं पंचायतों में भ्रमण करते हुए आमजन को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक व मानसिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा तथा समुदाय को इस कुप्रथा के विरुद्ध संगठित करेगा। इस अभियान में ईसीडीएस, महिला एवं बाल विकास निगम, डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट आफ विमेन, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा जिला बाल संरक्षण इकाई सक्रिय रूप से सहभागिता निभा रही हैं। इन सभी एजेंसियों के समन्वय से बाल विवाह की पहचान, रोकथाम एवं पीड़ित बच्चों के संरक्षण के लिये प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध ह...