कोडरमा, फरवरी 24 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के सभागार में मंगलवार को बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्त प्रखण्ड निर्माण के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, सीओ अशोक भारती, बाल संरक्षण पदाधिकारी अर्चना ज्वाला, जिला परियोजना सहयोगी (एवीए) मो. आरिफ अंसारी आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशन व कोडरमा डीसी के मार्गदर्शन में जिले भर में विशेष ग्राम सभा, शपथ, जागरूकता बैठकें व कार्यशालाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बाल विवाह के गंभीर सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के साथ-साथ इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.