हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कुरारा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को केंद्रित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय द्वारा बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह से होने वाले नुकसान एवं उनको रोके जाने की व्यवस्था तथा पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित बाल कल्याण समिति की शशि तिवारी के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.