सोनभद्र, अप्रैल 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के दुद्धी एवं विंढ़मगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को बाल विवाह की दो अलग-अलग सूचनाओं पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका की शादी रुकवा दी, जबकि एक बालिका बालिग मिली। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर रवाना किया गया। ग्राम महुअरिया में विवाह की सूचना पर टीम ने पहुंचकर बालिका के परिजनों से आयु संबंधी दस्तावेज मांगे। प्रस्तुत प्रमाण पत्रों की जांच में बालिका बालिग पाई गई, जिसके बाद टीम ने परिवार को जागरूक करते हुए आवश्यक सलाह दी। वहीं ग्राम धूमा, थाना विंढ़मगंज में दूसरी बालिका के विवाह की सूचना पर जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा एवं सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बाल विवाह की रोकथाम के लिए दी कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.