भभुआ, अप्रैल 11 -- कहा, अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाह रोकने की दिशा में पहल करें विशेष टीम गठित कर संभावित बाल विवाह स्थलों की निगरानी करेंगे अफसर (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बाल विवाह पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों को आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर होने वाले संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए अफसरों को कड़े निर्देश दिया। बैठक में बताया गया है बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि बाल विवाह के किसी भी प्रयास पर तत्काल रोक लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने ग्राम, पंचायत, प्रखंड से लेकर जिलास्तर तक बाल व...