मिर्जापुर, जनवरी 8 -- मिर्जापुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात की अध्यक्षता जिला पंचायत सभागार में बुधवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से निरीक्षण, जनसुनवाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बैठक में जुटे अफसरों और अन्य लोगों को बाल विवाह पर रोक लगाने का संकल्प दिलाया। इससे पहले प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी राम विलास यादव और जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल का निरीक्षण कर मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर जन्म लेने वाली बच्चियों का कन्या सुमंगला योजना में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने पर जोर दिया। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.