हाजीपुर, मार्च 7 -- महुआ,एक संवाददाता। बाल विवाह पर रोक के लिए शुक्रवार को यहां वैशाली विद्यालय में जागरुकता अभियान बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा चलाया गया। जिसमें बाल विवाह से संबंधित दुष्परिणामों विभिन्न जानकारियां दी गई। शिक्षक अशोक कुमार की अध्यक्षता और विधिक सेवक पंकज कुमार के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि बाल विवाह भविष्य को प्रभावित करता है तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। यह भी बताया गया कि बाल विवाह निषेध है और यह दंडनीय अपराध भी है। विश्व महिला दिवस के पूर्व उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित चर्चा की गई। प्रिंस कुमार, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.