बाल विवाह पर रोकथाम को लेकर चंदवा में कार्यशाला का हुआ आयोजन
लातेहार, अप्रैल 18 -- चंदवा, प्रतिनिधि। वैदिक सोसायटी लातेहार के तत्वावधान में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। परियोजना सभागार में आयोजित कार्यशाला में महिला पर्यवेक्षिका और आंगनबाड़ी सेविकाओं को बाल विवाह की रोकथाम को लेकर सतर्क रहने की बात कही गई। बीडीओ सह सीडीपीओ की मौजूदगी में सोसाईटी के जिला समन्वयक प्रेम प्रकाश व चाइल्ड हेल्पलाइन के जयमंगल पासवान ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराध के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह अपराध है। चुप्पी भी अपराध है। यदि उनकी जानकारी में 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की शादी हो रही है, तो उसे रोकें। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को प्रशासन अलर्ट 19 अप्रैल, अक्षय तृतीया के साथ अन्य अवसरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.