गिरडीह, फरवरी 21 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के सिरामडीह पंचायत भवन में शुक्रवार को बाल विवाह रोकथाम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ता मिथलेश कुमार पाण्डेय द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों शिक्षकगण, सेविकाओं, पोषण सखियों, जलसहियाओं तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ बाल विवाह रोकथाम हेतु प्रशिक्षण दिया। बाल विवाह जैसी कुरीतियों तथा किचन गार्डन के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। अंत में सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं ग्रामीणों को बाल विवाह मुक्त गांव बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुखिया साबरा खातून, मुखिया प्रतिनिधि अंसारी भाई, जितेंद्र सिंह, अरविंद साव के अलावा वार्ड सदस्य दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.